ऋषिकेश : IDPL के मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल फिर मिले सीएम धामी से, बीच का रास्ता निकालने का किया आग्रह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून/ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आईडीपीएल प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान डा. अग्रवाल ने आईडीपीएल कर्मियों के लिए बीच का रास्ता निकाले जाने का आग्रह किया।

ALSO READ:  UK :मंत्री सतपाल महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण

मंगलवार को डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर आईडीपीएल का विषय रखा। उन्होंने बताया कि आईडीपीएल के सरकारी आवासों में रह रहे रिटायर्ड कर्मियों के समक्ष आशियाने का संकट आ खड़ा हुआ है। डा. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी से मानवीयता के आधार पर रिटायर्ड कर्मियों को राहत देते हुए बीच का रास्ता निकाले जाने का आग्रह किया। साथ ही आईडीपीएल को लेकर गंभीरता से विचार करने का भी आग्रह किया।

Related Articles

हिन्दी English