टनकपुर से ऋषिकेश जा रही रोडवेज की बस पलटी, 16 यात्री घायल 35 थे सवार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : टनकपुर से ऋषिकेश जा रही रोडवेज की बस चंडीपुल के पास पलट गई। बस में 35 यात्री सवार थे। जिसमें से 16 यात्री घायल हो गए।

बताया जा रहा है बस टनकपुर से ऋषिकेश जा रही थी। चंडीपुल के पास चीला के राजा जी टाइगर रिजर्व रिजर्व से होते हुए बस ऋषिकेश जा रही थी। उसी दौरान मोड़ पर एक कार को बचाने के चक्कर में बस स्डक से नीचे उतर गई और पलट गई। गनीमत रही घटना में किसी की जान नहीं गयी।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में विकास परियोजनाओं की महापौर गजराज ने की गहन समीक्षा

घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। घायलों को नजदीक हरिद्वार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

हिन्दी English