डोईवाला के लाल तप्पड़ में NH पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 4 लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला: हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर डोईवाला के लाल तप्पड़ के फनवेली के पास एक बस उस समय पलट गई जब बस के चालक को नींद की झपकी आ गई। घटना सुबह करीब 5:00 बजे की है।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

जब दिल्ली वसंत कुंज से एक प्राइवेट बस कुछ सवारियों को लेकर मसूरी जा रही थी। इसी दौरान बस के चालक को नींद की झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर सभी घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। घायलों में टिहरी निवासी सारिका, देहरादून निवासी शिखा, मनीषा और राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी अभिजीत शामिल हैं।

Related Articles

हिन्दी English