ऋषिकेश : छिद्दरवाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायवाला द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का अनर्गल बयानबाजी करने पर फूंका पुतला

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ लगातार गलत बयान बाजी करने पर भाजपा मंत्री गणेश जोशी का विरोध स्वरुप पुतला दहन किया गया।

रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकूल रमोला ने कहा कि जिस प्रकार लगातार भाजपा सरकार में मंत्री द्वारा अनर्गल बयां बानी कर रहे हैं हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से आवाहन करते हैं कि जल्द से जल्द इन मंत्रियों को पद से हटाया जाए. ताकि जो यह गलत बयान बाजी कर रहे हैं उस पर रोक लग सके. एक मंत्री पद को शोभा नहीं देता है। रमोला ने आरोप लगाया, गणेश जोशी फौज के भगोड़े रहे हैं उन्होंने हमेशा उत्तराखंड की जनमानस के खिलाफ अपने बड़बोले बोलों से कष्ट पहुंचाया है।

ALSO READ:  मुनि की रेती : नरेंद्रनगर भाजपा मंडल ने योग शिविर आयोजित कर मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल ने कहा कि गणेश जोशी हमेशा गलत बयान बाजी करते रहते हैं. जो कि निंदनीय है. उन्हें कांग्रेस पार्टी पर दिए गए बयान को शीघ्र वापस लेना चाहिए .मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा सरकार उत्तराखंड की हम घोर निंदा करते हैं।
इस मौके पर मौके पर गजेंद्र विक्रम शाही, टीका राम व्यास, सुरत सिंह रागंड, त्रिलोक बेंदवाल, रवि राणा, दीपक नेगी, तेजपाल कलूड़ा, राकेश कंडियाल, हरि सिंह राणा, बलवंत चंद रमोला, मनमोहन सिंह पंवार, के के थापा, जितेन्द्र त्यागी, हरभजन सिंह चौहान, कमल रावत, गजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English