ऋषिकेश में युवा चौपाल आयोजित कर BJYM द्वारा सरकारी की योजनायें लोगों तक पहुंचाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को “चौपाल”  कार्यक्रम आयोजित किया गया वृन्दावन आश्रम में.  चौपाल कार्यक्रम के तहत  सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की लोगों को जानकारी दी गयी. शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित वृंदावन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम संयोजक व मण्डल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री ऋषिकेश जगावर सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान जिला सह आईटी प्रभारी रमन अग्रवाल  ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश को FRAGILE 5 देश की श्रेणी से टॉप 5 देशो की श्रेणी में लाया गया। जो एक बड़ी उपलब्धि है। कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं ने देश के हर नागरिक को अपने आप में सक्षम बनाने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य रहता है कि भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मिले। जिसके लिए पार्टी का कार्यकर्ता सदैव जनता के बीच में रहता है।
इस दौरान रमन अग्रवाल ने युवाओं से अबकी बार 400 पार का नारा लगवाया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगावर सिंह ने कहा राज्य में  पुष्कर सिंह  धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून लाकर युवाओं के भविष्य को अंधकार में जाने से रोका है, व सुरक्षित किया है।चौपाल में मण्डल महामंत्री शरद तोमर, अभिनव पाल, कार्यक्रम संयोजक मोहित बिट्टू , दिलीप मधेसिया, प्रिंस पाल,रितिक पाठक,आशीष कुमार,समर  आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ:  UK : बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए CM योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश

Related Articles

हिन्दी English