ऋषिकेश में भाजपा का पुतला दहन प्रदर्शन कांग्रेस और राहुल गाँधी के खिलाफ

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : गुरुवार को जिला कार्यालय ऋषिकेश में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सांसद केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू जी पर की गई अभद्र, निंदनीय एवं असंवैधानिक टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया एवं पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है, जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि देश के जनप्रतिनिधियों के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए लगातार निम्नस्तरीय बयानबाजी कर रही है, जिसका भारतीय जनता पार्टी सशक्त विरोध करती रहेगी।







