भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ऋषिकेश एम्स के वैधानिक निकाय के सदस्य के रूप में निर्वाचित

ADVERTISEMENTS
नई दिल्ली /देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नद्दा के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से ऋषिकेश एम्स के वैधानिक निकाय के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। आपको बता दें, महेंद्र भट्ट ऋषिकेश निवासी भी हैं. इसके अलावा एम्स देवघर के लिए प्रदीप कुमार वर्मा को और Committee on Official Language में डॉक्टर अजीत माधवराव घोपचाड़े को नियुक्त किया गया है.




