हरिद्वार : जिला पंचायत बोर्ड में भाजपा ने लहराया परचम, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दूसरे किसी दल ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : जिला पंचायत बोर्ड में भाजपा ने परचम लहरा दिया है। पंचायत चुनावों के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए सोमवार को नामांकन किए गए।

नामांकन के दिन जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दूसरे किसी दल ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। जिसके बाद भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दी।

ALSO READ:  UK : छापा पड़ा...रामनगर में मेडिकल स्टोर, किराना एवं मनोहर चाय की आधा दर्जन से अधिक विक्रेताओं  के  खाद्य प्रतिष्ठानों पर रेड

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि जिले के सभी छह ब्लाक प्रमुख पदों पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे। गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पहली बार हरिद्वार जिले में भाजपा बहुमत के साथ अपना बोर्ड बनाने जा रही है।

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English