UP: सुल्तानपुर में पीएम के जातीय जनगणना के निर्णय पर सुल्तानपुर में भाजपा ने मनाया जश्न

Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जातीय जनगणना का निर्णय कांग्रेस-सपा की राजनीति का पूर्ण विराम : सुशील त्रिपाठी
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट….खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के साहसिक निर्णय पर ढोल नगाड़ा,आतिशबाजी व एक दुसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फैसले का स्वागत करते‌ हुए उनका धन्यवाद व आभार प्रकट किया। तिकोनिया पार्क में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड लेकर पीएम मोदी ज़िंदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने मोदी सरकार के जातीय जनगणना के फैसले को अभूतपूर्व बताया।कहा हिंदू और मुस्लिम दोनों की जातीय जनगणना भारत की राजनीति में नया इतिहास लिखेंगी।इस निर्णय से वंचितों पिछड़ों,अति पिछड़ों और पसमांदा मुस्लिमों को उनका हक मिलेगा।हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगा।जातीय जनगणना के फैसले से कांग्रेस और सपा सहित इंडी गठबंधन की राजनीति का पूर्ण विराम हो गया है।उन्होंने कहा इसके पहले 1931 में जातीय जनगणना हुई थी।94 वर्ष के लम्बे अन्तराल में अधिकांश समय कांग्रेस व विपक्षी दलों की सरकारें रही। लेकिन किसी ने जातीय जनगणना नही कराई।आज राहुल गांधी,अखिलेश यादव जैसे नेता पीएम के फैसले पर श्रेय लेने की होड़ में लग गए हैं।देश में गांधी परिवार के तीन पीएम बने जिनमें नेहरू,इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी की सोच आरक्षण,दलितों व ओबीसी समाज की विरोधी रही,मोदी सरकार ने ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा जातीय जनगणना समता और न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।मीडिया इंचार्ज विजय रघुवंशी ने कहां भाजपा हमेशा जातीय जनगणना के पक्ष में रही है।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,करुणा शंकर द्विवेदी, जगजीत सिंह छंगू,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,कृपा शंकर मिश्रा,विजय सिंह रघुवंशी,गांधी सिंह,शशीकांत पाण्डे,बबिता तिवारी,डॉ प्रीति प्रकाश,विजय त्रिपाठी,आलोक आर्या,सुनील वर्मा,धर्मेन्द्र कुमार,प्रदीप शुक्ला, मनोज मौर्या,आशीष सिंह रानू, जगदीश चौरसिया,अशोक कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,अखिलेश जायसवाल सुमन राव कोरी,रेखा निषाद,रामेंद्र प्रताप सिंह,डॉ वीपी सिंह,सूर्य नारायन पाण्डेय, राजेन्द्र टाडा,वीरेन्द्र भार्गव, सर्वेश मिश्रा,राजेन्द्र वर्मा,चन्दर प्रताप सिंह,अफजल अंसारी,मंगरू प्रजापति,दिनेश चौरसिया,अरुण तिवारी,गिरीश मिश्रा,मनीष जायसवाल,संतोष दूबे,वीरेन्द्र गुप्ता,डॉ राम चरित पाण्डे,डावर खां,राजीव सिंह,डीपी श्रीवास्तव, राम अभिलाष सिंह,सतनाम सिंह,मंजू तिवारी के साथ साथ दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English