त्रिवेणी घाट पर अपना जन्मदिन केक काटकर नहीं बल्कि गरीबों को खाना खिला कर मनाया गया

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: समाज में ऐसे भी काम करके समाज को एक संदेश दिया जा सकता है यही देखने को मिला ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर आज।

जरूरत है तो सिर्फ कुछ अलग करने की और अपनी संस्कृति को बचाने की।अठुर भागीरथी स्वयं सहायता समूह की नामित सदस्या ओजस्विनी तिवारी ने अपने जन्मदिवस पर त्रिवेणी घाट पर भण्डारा लगाया।कोई केक नहीं काटा।

ALSO READ:  UK : निर्मल आश्रम ज्ञानदान अकादमी में भारतीय शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति

समूह के अध्यक्ष एवं जिला गंगासुरक्षा समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने कहा कि हमें अपने जन्मदिवस पर केक काटने वाली सभ्यता से बचना चाहिए और अपनी पौराणिक बाँटने वाली संस्कृति का संवर्धन करना चाहिए।

ओजस्विनी तिवारी ने अपने तीसवें जन्मदिन पर भण्डारे में आये हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें भण्डारा वितरण करते हुए गंगाजी की निर्मलता का भी ध्यान रखना चाहिए।इस अवसर पर रेखा तिवारी,विमला नौटियाल,सीता देवी,उषा देवी,पुष्पा कंडवाल,कविता कंडवाल, निधि रावत,नवनीत चन्द्रा,धर्म दास महाराज,प्रदीप जुगलान,विजय बिष्ट, अमन भट्ट, कुमार,धनंजय तिवारी,रमेश चन्द्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK :CM योगी के गृहक्षेत्र यमकेश्वर में बना इतिहास, पहली बार पहुंची ग्राम गडेरा सीनखोली एवं भागाखोली तोक तक सड़क, ग्रामीण हुए भावुक

Related Articles

हिन्दी English