यूपी : बिहार के मुख्यमंत्री से नाराज किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सुल्तानपुर में बैठीं धरने पर..जानिए क्या है मांग..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दें इस्तीफा : सोनम किन्नर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर आज देर शाम अपने साथी किन्नरों के साथ धरने पर बैठ गईं। दरअसल सोनम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी से बेहद नाराज हैं और उनके इस्तीफे की मांग को लेकर सुल्तानपुर में प्रदर्शन कर रही हैं।

ALSO READ:  UK : भाजपा की संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठ बैठक संपन्न हुई देहरादून में

गौरतलब हो की बिहार विधानसभा में संबोधन के दौरान देश की आधी आबादी महिलाओं पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इसी टिप्पणी को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। नीतीश कुमार की इसी टिप्पणी से नाराज उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष देर शाम सुल्तानपुर पहुंची और अपने दो साथी किन्नरों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गईं।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

सोनम की माने तो मुख्यमंत्री जैसे पद पर बैठकर नीतीश कुमार का विधानसभा में बयान लोगों को शर्मशार करने वाला है। उन्होंने साफ कहा की नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English