भगवानपुर: राघोमल ओमप्रकाश गोयल डिग्री काॅलेज में होनहार छात्राओं को किया गया सम्मानित

क्षेत्र की बेटियां शिक्षा सहित हर क्षेत्र में कर रही है नाम रौशन : ममता राकेश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

भगवानपुर : राघोमल ओम प्रकाश गोयल डिग्री कॉलेज में गोल्ड व सिल्वर मैंडील प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ने भी भाग लिया. डिग्री कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं को श्री सुमन देव उत्तराखंड विश्वविद्यालय चंबा टिहरी द्वारा गोल्ड, सिल्वर मेडल दिया गया इन होनहार छात्राओं के सम्मान में कोलिज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया । विधायक ममता राकेश ने छात्राओं को सम्मानित किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों ने आज हर क्षेत्र में अपनी योग्यता के दम पर क्षेत्र व कोलीज का नाम रोशन किया है उन्होंने कहा की बेटियों दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ें और अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें। कहा कि क्षेत्र की बेटी सदफ चौधरी ने यूपीएससी में परचम लहराकर क्षेत्र व माता-पिता का नाम रोशन किया था। हर बेटी इन छात्राओं से सिख ले मेहनत ओर लग्न से ऐसे ही आगे बढ़ने का कार्य करती रहे।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में PSP अस्पताल द्वारा कठघरिया क्षेत्र में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

कार्यक्रम में दौरान छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पल्लवी,शबनम मलिक, आंचल पुण्डीर ,अनीता, भिक्म सिंह ,श्रद्धा सिंघल, मांगेराम, सुदीक्षा, संजय, आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English