ऋषिकेश में 9वीं गोमुख संकल्प कलश यात्रा से पूर्व त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का महाअभिषेक एवं कलश पूजन हुआ

27 जून से 1 जुलाई तक चलेगी यात्रा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • यात्रा का उपदेश धार्मिक आध्यात्मिक जन जागरण है 
  • हर वर्ष होती है आयोजित, २७ जून से १ जुलाई तक चलेगी यात्रा 
ऋषिकेश: पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा के तहत आयोजित 19वीं गोमुख संकल्प कलश यात्रा से पूर्व त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का महाअभिषेक एवं कलश पूजन वैदिक मंत्रों  के साथ  आचार्य ब्राह्मण के द्वारा मां गंगा का पूजन अभिषेक किया गया.
पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि 27 तारीख से 1 तारीख तक होने वाली यात्रा से पूर्व त्रिवेणी घाट में मां गंगा का पूजन समस्त मानव मात्र के कल्याण एवं सुख शांति स्मृति के लिए पूजन किया गया पूजन में सम्मिलित हुए संस्कार योगशाला के अध्यक्ष आचार्य नवीन जोशी श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियालअध्यक्ष दिनेश डबराल महंत  जगदीश  प्रपन्नाचार्य   महंत मनोज प्रपन्नाचार्य  महंत रामकृपाल दास हर्षवर्धन शर्मा पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता चेतन शर्मा विवेक गोस्वामी मनमोहन शर्मा पार्षद रीना शर्मा श्री गंगा सभा के सचिव राहुल शर्मा  कपिल गुप्ता महेश गुप्ता आदि ने सम्मिलित होकर मां गंगा का पूजन हवन विधि विधान के साथ किया गया.
मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को संकल्प वध प्रयास करने होंगे उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी गंगा स्वच्छता को लेकर जागरूक नहीं होगा यह चुनौती बरकरार रहेगी. यात्रा के संयोजक में रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि 27 तारीख को प्रातः 8:00 बजे ऋषिकेश नारायण भारत भगवान भारत मंदिर से महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में समस्त जनमानस  भारत मंदिर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी और वहां से यात्रा प्रारंभ होगी.

Related Articles

हिन्दी English