ऋषिकेश : भाजपा जिला अध्यक्ष का जन्म दिन जिला कार्यालय में कुछ इस अंदाज में मनाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा का शुभ जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता जिला कार्यालय में उपस्थित हुए और पुष्प गुच्छ एवं पुष्प माला पहनाकर के जिला अध्यक्ष का स्वागत किया एवं बधाई दी l

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अवसर पर जिला कार्यालय में जन्मदिन मनाने के पीछे मेरा उद्देश्य यह था कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के कार्य से तो कार्यालय में एकत्रित होते ही हैं किंतु कभी ऐसी खुशी के मौके पर भी एकत्रित हो और सभी के बीच प्यार प्रेम बना रहे l सभी कार्यकर्ताओं में बहुत ही जोश और खुशी की लहर दौड़ रही थी l सभी जिला अध्यक्ष जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे और जन्मदिन की बधाई दे रहे थे l

ALSO READ:  UK :’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा’

इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ीयाल, मनोज ध्यानी, जिला मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली, कविता शाह राहुल अग्रवाल, कपिल गुप्ता, पुष्पा प्रजापति पंकज शर्मा दिनेश सजवान नरेंद्र नेगी जितेंद्र अग्रवाल दिनेश पयाल दिनेश सती , रोमा सहगल,भावना किशोर, विनोद भट्ट, मोनिका गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Related Articles

हिन्दी English