यूपी : पढ़िए कहॉं और कैसे मिली नवजात शिशुओं को नई जिंदगी..

बाल कल्याण समिति के आदेश पर नवजात शिशुओं को भेजा गया बाल गृह शिशु..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नवजात शिशुओं को नई जिंदगी मिली है,और नई जिंदगी मिली कैसे.. आइए आपको बताते हैं, दरसल कुछ दिनों पूर्व शिवमूर्ति पांडे,सदस्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाल कल्याण समिति सुल्तानपुर द्वारा विजिट के दौरान कोतवाली कादीपुर से दो नवजात शिशु प्राप्त हुए थे, जिसे राजकीय मेडिकल कालेज की शिशु वाटिका में भर्ती कराया गया था।

ALSO READ:  UK : बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, सिर और पेट में मारी गोलियां

आपको बता दें पहले शिशु का वजन 2.263 किलोग्राम हो गया जो अब स्वस्थ है, दूसरे शिशु का वजन 1.85 किलोग्राम है जो कि पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं था उसका इलाज राजकीय मेडिकल कालेज शिशु वाटिका में चल रहा था।

 

तो वहीं आज थाना कुड़वार से एक नवजात शिशु प्राप्त हुआ जिसको शिशु वाटिका में भर्ती कराया गया है जहाँ डॉक्टर श्याम करण एवं उनके स्टाफ के अन्य लोगों द्वारा इलाज किया जा रहा है

ALSO READ:  UK :NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर MBSS में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच

नवजात शिशु बालिका को डॉक्टर द्वारा स्वस्थ बताये जाने के उपरांत बाल कल्याण समिति के आदेश पर शिशु को बाल गृह शिशु में भेजा गया,जिला समन्यवक सत्यांशू श्रीवास्तव व वर्तिका मिश्रा प्रताप सेवा समिति के द्वारा बच्चे की देख रेख किया जा रहा है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English