बागेश्वर : पुलिस टीम ने गुमशुदा बालिका को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : कोतवाली बागेश्वर में उपस्थित हो कर एक प्रार्थना पत्र एक ब्यक्ति द्वारा दिया गया, जिसमें खुद की पुत्री के बारे में बताया गया और कहा गया सुबह स्कूल के लिए घर से निकली थी तथा स्कूल नहीं पहुंची अब तलाश रहे हैं. जिस आधार पर ठाणे में FIR No.- 17/22 धारा 365 आईपीसी बनाम अज्ञात दर्ज की गयी.

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी महोदय ऑपरेशन/कोतवाली के निर्देशन में उपरोक्त गुमशुदा की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई. गठित पुलिस टीम व सर्विलांस सैल बागेश्वर को गुमशुदा की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. सरहदी थानों और जनपदों को उक्त सूचना के सम्बंध में डी०सी०आर०बी० के माध्यम से सूचित किया गया. गुमशुदा की तलाश हेतु बागेश्वर से कौसानी, सोमेश्वर, कोसी, अल्मोड़ा होते हुए हल्द्वानी गए. टैक्निकल टीम द्वारा दी गयी लीड के आधार पर/अथक प्रयासों से उक्त गुमशुदा को 6 मार्च को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उसके पिताजी के सुपुर्द किया गया. वहीँ, मामले में परिजनों द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया.

ALSO READ:  UK :टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक जगदीश सिंह ढकरियाल
2.कानि0 नरेन्द्र गोस्वामी
3.म0कानि0 भावना पाठक

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English