बागेश्वर : जनपद में आपदा कार्यो की होगी जांच…डीएम अनुराधा पाल  ने वीडियो और फोटो के साथ रिपोर्ट देने को कहा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जनपद में आपदा कार्यो की होगी जाँच. जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने आपदा पूर्व व आपदा उपरांत आपदा न्यूनीकरण निधि एवं आपदा मोचक निधि द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए कार्यो की गुणवत्ता जांच हेतु टीमें गठित कर समयावधि में विडियो एवं फोटो के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जांच टीमों में पुलिस विभाग द्वारा कराए गए कार्यो की जांच हेतु संबंधित उपजिलाधिकारियों के साथ ही अधिशासी अभियंता लोनिवि बागेश्वर, अधिशासी अभियंता सिंचाई बागेश्वर द्वारा किए गए कार्यो की जांच हेतु संबंधित उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बागेश्वर, अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वारा किए गए कार्यो की जांच संबंधित उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई बागेश्वर, अधिशासी अभियंता प्रा0ख0 लोनिवि बागेश्वर द्वारा कराए गए कार्यो हेतु संबंधित उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड बागेश्वर के कार्यो के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी व अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कपकोट वहीं अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा किए गए कार्यो हेतु संबंधित उपजिलाधिकारी के साथ ही अधिशासी अभियंता प्रा0ख0 लोनिवि बागेश्वर को जांच हेतु सदस्य नामित किया है।

ALSO READ:  UK : खेल महाकुंभ 2026: लालकुआ विधानसभा में भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

जिलाधिकारी ने जांच टीमों को कार्यो की गुणवत्ता की जांच कर निर्धारित अवधि में विडियोग्राफी व फोटो सहित स्थलीय जांच एवं सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ALSO READ:  UK :बागेश्वर में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले राज्य के कार्मिकों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English