यूपी : अयोध्या धाम तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने सुल्तानपुर में दिए कौन से बड़े बयान..जानिए..

श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी की याचिकाकर्ता के साथ अयोध्या धाम से काशी जाते समय सुल्तानपुर में हुआ भव्य स्वागत..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ तपस्वी छावनी के महंत ने बड़ी बात कही है,सोनिया गाँधी के खिलाफ़ चुनाव लड़ने के लिए अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य ने ताल ठोंक दी है,कांग्रेस मुक्त भारत करने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सुप्रीमो के खिलाफ लड़ने की घोषणा सुल्तानपुर से कर दी है,उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पागल हो गई है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा स्वामी रामभद्राचार्य जी के ऊपर की गई टिप्पणी को भी अशोभनीय एवं निंदनीय बताया है।दरअसल अयोध्या से वाराणसी जाते हुए सुल्तानपुर में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग एन एच 56 बाईपास तिराहे पर अयोध्या के तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य का भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र द्विवेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल व वीरेंद्र भार्गव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के जयघोष के साथ बड़े भव्य तरीके से स्वागत किया।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

इस दौरान अयोध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह रायबरेली से सोनिया गाँधी के विरुद्ध लोकसभा चुनाव लड़ेंगे,उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत के लिए वह कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने आगे कहा समाजवादी पार्टी पागल हो गई है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा स्वामी रामभद्राचार्य जी के ऊपर की गई टिप्पणी को अशोभनीय एवं निंदनीय बताते हुए कहा कि सपा के विनाश का समय है,कहते हैं विनाश काले विपरीत बुद्धि।उन्होंने अपने स्वर को ऊँचा करते हुए कहा कि अयोध्या का विवाद खत्म हो गया है,अब काशी का विवाद खत्म करने के लिए वाराणसी जा रहा हूँ,और साथ मे अयोध्या धाम भगवान श्रीराम का दर्शन करने आईं श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी की दो याचिकाकर्ता सीता साहू व मंजू व्यास जी के साथ वाराणसी जा रहा हूँ बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने। रात्रिविश्राम के उपरांत कल प्रयागराज के लिए रवाना होंगे।इस दौरान मीडिया से बातचीत में ज्ञानव्यापी श्रृंगारगौरी की याचिकाकर्ता सीता साहू व मंजू व्यास ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में रामलला का दर्शन कर वाराणसी लौट रहे हैं क्योंकि काशी में 31 वर्षों से व्यास जी के तहखाने में पूजा पाठ बन्द था जो शुरू हो गया हम लोगों ने माना था कि हम लोग हवन यज्ञ करवायेंगे और गुरु जी आचार्य परमहंस जी के द्वारा हम लोगों ने हवन यज्ञ करवाया क्योंकि हम लोगों को बड़ी जीत मिली है।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English