श्री केदारनाथ दर्शन को पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की धर्मपत्नी तथा मीडिया दिग्गज रिनिकी भुयन शर्मा एवं परिजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

श्री केदारनाथ धाम: 14 नवंबर। भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा की धर्मपत्नी जानी मानी मीडिया दिग्गज रिनिकी भुयन शर्मा तथा अन्य पारिवारिक जनों ने आज भगवान केदारनाथ के दर्शन किये। उल्लेखनीय है कि रिनिकी भुयन शर्मा पूर्वोत्तर भारत की प्रसिद्ध मीडिया हस्ती तथा कुशल व्यवसायी भी है.

सामाजिक क्षेत्र में भी उनका अहम योगदान है विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों का संचालन करती है स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से स्कूल, अस्पताल, नारी सशक्तिकरण सहित जागरूकता कार्यक्रमों का भी संचालन करती रही हैं।वह सभी आज दोपहर को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ हैलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे जहां श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अतिथियों का स्वागत किया तथा मंदिर दर्शनों के पश्चात भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह,केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी पुजारी शिवलिंग तथा तीर्थपुरोहित समाज के सदस्य मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : खटीमा में "आदि रंगोत्सव" में पहुंचे दो-दो केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री धामी, हुआ शुभारंभ

प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि असम के मुख्यमंत्री के परिजन आज श्री केदारनाथ धाम में प्रवास करेंगे तथा बुद्धवार कपाट बंद के अवसर पर मौजूद रहेंगे।कल प्रात:कपाट बंद होने तथा पंचमुखी डोली प्रस्थान के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ श्री बदरीनाथ धाम दर्शन हेतु पहुंचेंगे।

ALSO READ:  UK : प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों से मिले ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English