देहरादून : अंकिता हत्यकाण्ड प्रकरण में अभद्र टिप्पणी करने वाले को आयोग ने भेजा समन, टिप्पणीकर्ता विपिन कर्णवाल ने लिखित में माँगी माफी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : अंकिता हत्यकाण्ड प्रकरण में अभद्र टिप्पणी करने वाले को राज्य महिला आयोग ने भेजा गया था समन, टिप्पणीकर्ता ने उसके बाद लिखित में  माफी मांगी है।

माफीनामा-

राज्य महिला आयोग की सदस्य कामिनी गुप्ता द्वारा सूचित किया गया, दिनांक 27.09.2022 को उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल के संज्ञान में यह मामला आया है कि विपिन कर्णवाल निवासी रायवाला, देहरादून द्वारा अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड प्रकरण में उसके परिवार के विरूद्ध अभद्र टिप्पणी की गयी है। इस सम्बन्ध में  अध्यक्ष द्वारा जानकारी मिलने पर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए विपिन कर्णवाल से दूरभाष पर वार्ता के उपरान्त उन्हें अभद्र टिप्प्णी के सन्दर्भ में फटकार लगाते हुए आयोग के समक्ष उपस्थित होने अथवा माफीनामा प्रेषित करने सम्बन्धी निर्देश दिये गए। ऐसा न करने पर उचित दण्डात्मक कार्यवाही हेतु भी अवगत कराया गया। आज दिनांक 28.9.2022 को विपिन कर्णवाल द्वारा अध्यक्ष कसुम कंडवाल से दूरभाष पर माफी मांगते हुए आयोग को अपना माफीनामा भेजा गया है।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

महिला आयोग ऐसी संकीर्ण मानसिकता की निन्दा करता है। ऐसे प्रकरणों में यदि किसी व्यक्ति द्वारा अभद्र टिप्पणी करते हुए संवेदनहीन मानसिकता का प्रचार किया जाता है तो आयोग उसके विरूद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने हेतु तत्पर है।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English