देहरादून : मुख्यमंत्री धामी से पर्यावरणविद, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भेंट की

2 अक्टूबर से निकालेंगे साइकिल यात्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरणविद, पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने भेंट की।

डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आर्थिकी व पारिस्थितिकी समन्वय पर पहल, सकल घरेलू उत्पाद के साथ सकल पर्यावरण उत्पाद भी विकास के सूचक एवं प्रकृति व पर्यावरण देश के प्रगति में विकास धारा के मुख्य अंग हैं, इनकी जागरूकता के उद्देश्य से उनके नेतृत्व में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से लेकर इकोलॉजिकल राजधानी देहरादून तक 2 अक्टूबर 2022 से 09 नवम्बर 2022 तक साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस साइकिल यात्रा के लिए पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

हिन्दी English