अविवाहित ब्यक्ति ने जहरीला पदार्थ गटक कर आत्महत्या की, भाई को फोन कर कहा मां के पास जा रहा हूँ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : अमित ग्राम इलाके में एक ब्यक्ति ने आत्महत्या कर ली.   अमित ग्राम गली नंबर 27 गुमानीवाला निवासी राजेश चमोली पुत्र  स्वर्गीय रतनलाल चमोली उम्र 45 वर्ष अविवाहित द्वारा आत्महत्या कर ली गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखा गया है. बतया जा रहा है,  राजेश चमोली काफी दिनों से बीमार चल रहा था. 25 जुलाई को उसकी माता का देहांत हो गया था. उसने आत्महत्या क्यों की कारण का का पता नहीं चला है. भाभी और भैया 13वीं के समान के लिए बाजार जा रखे थे. राजेश चमोली ने भाई शांति प्रसाद चमोली को फोन करके बताया कि मैं माता जी के पास जा रहा हूं. शांति प्रसाद द्वारा पड़ोसियों को घर भेजा तो उन्होंने बताया कि राजेश ने कुछ खा लिया है. तब शांति प्रसाद चमोली अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचे. गाड़ी करके सरकारी अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर द्वारा राजेश चमोली को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर स्थानीय नि. पार्षद विपिन पंत द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस पुलिस द्वारा शव को  मोर्चरी में रखवा दिया गया है घटना मंगलवार  शाम 4:30 की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Related Articles

हिन्दी English