बेकाबू कार ने स्कूटी सवार महिला को पहले मारी टक्कर, फिर PRD जवान को फिर एक और महिला को कुचल कर मार डाला, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला/डोईवाला  : बेकाबू कार ने एक महिला को पहले टक्कर मारी..छिद्दरवाला चौक पर स्कूटी सवार महिला रायवाला निवासी मान्या शर्मा को टक्कर मारी. वहां पर तैनात पीआरडी जवान सौरभ ने कार को रोकने की कोशिश की तो उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया. फिर कार  उसके बाद कार माजरी गाँव की तरफ ले गए शेरगढ़ रोड की तरफ वहां पर  राह चलती एक और  महिला को टक्कर मार दी. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के सम्बन्ध में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना गुरुवार की है.

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि

जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम कुसुम देवी है उम्र ५८ वर्ष. वह खेत से घर लौट रही थी. स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे  कार को रोका. रायवाला पुलिस भी पीछे पीछे पहुँच गयी थी मौके पर.  चालक और उसके साथी को हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा  मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. रायवाला थाना अध्यक्ष जीतेन्द्र चौधरी (आईपीएस) ने बताया  दुर्घटना की शिकार महिला के पुत्र रवि निवासी  जर्वन शेरगढ़ रेशम माजरी डोईवाला  की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है.  कार में सवार पंकज कुमार शर्मा  पुत्र नानक द शर्मा निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर हरिद्वर और मनोज कुमार पुत्र राजपाल सिंह त्यागी निवासी गणेश विहार सौतपुर ज्वालापुर के खिलाफ डोईवाला कोतवाली में तहरीर दी है. बाकी मान्या शर्मा और पीआरडी जवान को टक्कर मारने के मामले में भी शिकायत आ सकती है. उस मामले में भी पुलिस मामला दर्ज कर सकती है. वह घटना  क्षेत्र रायवाला पड़ता है.

ALSO READ:  UK : दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English