दूध हुआ पीना अब और मुश्किल ! अमूल ने बढाए दाम, 2 रुपये प्रति लीटर बिकेगा महंगा 1 मार्च से लागू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : आम आदमी से दूध अब दूर होता चला जा रहा है. दूध फिर महंगा हो गया है. अमूल ने एक बार फिर दूध का दाम बढ़ा दिया है. कंपनी ने देशभर के मार्केट में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. नई कीमतें कल यानी एक मार्च से लागू हो जाएँगी. नई कीमत लागू होने के बाद से अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर हो जाएगी. जबकि अमूल ताजा 24 रुपये प्रति 500 मिली और अमुल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिली होगी.

ALSO READ:  UK : 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि

बड़ा सवाल?
पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ती है है हल्ला हो जाता है. जबकि दूध जैसी महत्वपूर्ण चीज पर सरकार या विपक्ष क्योँ चुप रहता है ? दूध पर कण्ट्रोल रहना चाहिए. चाहे सरकार सब्सिडी या कोई और माध्यम से सस्ता हो. लेकिन दरों में हर वर्ष दाम बढ़ जाते हैं. ऐसे में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक दूध की जरुरत पड़ती है. सरकार को दूध के मामले में दरों को कण्ट्रोल में करना चाहिए बेशक इसके लिए नीति ही क्योँ न बनानी पड़े ?

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान के सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English