गुटबाजी के बीच अभिषेक फिर महासचिव तो “महुवा मोइत्रा” दिल्ली में मीडिया से होंगी मुखातिब

बेहतर कोऑर्डिनेशन के लिए पार्टी ने वर्किंग कमेटी सदस्‍यों के लिए WhatsApp ग्रुप बनाने का भी निर्णय लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कोलकाता/दिल्ली : ममता बनर्जी ने पार्टी संगठन में फेरबदल किया है. वहीँ ममता ने भतीजे अभिषेक को फिर बनाया तृणमूल कांग्रेस महासचिव. महुआ मोइत्रा को दिल्ली में मीडिया से संवाद की जिम्मेदारी गई गयी है. तृणमूल कांग्रेस में जबरदस्‍त गुटबाजी के बीच ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी को दोबारा महासचिव चुना है।

ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी की नंबर दो की हैसियत को बरकरार रखा है। पार्टी में गुटबाजी की खबरों के बीच ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी को दोबारा पार्टी का महासचिव चुना है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 18 फरवरी 2022 को अपने आवास पर हुई एक बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। TMC के नियमों के अनुसार 12 फरवरी 2022 को पार्टी के सभी पदों की निर्धारित अवधि पूरी हो गई थी। बैठक में अभिषेक बनर्जी को महासचिव बनाने के साथ ही कई और पदों के बारे में भी फैसला लिया गया।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

वहीँ जिनको जिम्मेदारी दी गयी है उनमें पार्टी के वरिष्‍ठ नेता पार्था चटर्जी ने बताया कि यशवंत सिन्‍हा, सुब्रत बख्‍शी और चंद्रिमा भट्टाचार्य पार्टी के उपाध्‍यक्ष होंगे, जबकि सुखेंदू शेखर रे को राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता का पद दिया गया है। राज्‍यसभा में पार्टी के चीफ व्हिप सुब्रत रे ही हैं। लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्‍तीदार और सुब्रत रे दोनों पार्लियामेंट के अपर हाउस और लोअर हाउस के लिए प्रवक्‍ता रहेंगे। दिल्‍ली में मीडिया का प्रभार महुआ मोइत्रा को दिया गया है। इसके अलावा अरूप बिश्‍वास को पार्टी को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है। कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम को पार्टी की वर्किंग कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

पार्था चटर्जी ने बताया कि बेहतर कोऑर्डिनेशन के लिए पार्टी ने वर्किंग कमेटी सदस्‍यों के लिए WhatsApp ग्रुप बनाने का भी निर्णय लिया है। इसके अलावा सांसद सुष्मिता देव और सीनियर लीडर मुकुल संगमा को पार्टी के नॉर्थ-ईस्‍ट अफेयर्स को हैंडल करने का जिम्‍मा सौंपा गया है। हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश से जुड़े मामलों के कोऑर्डिनेशन की जिम्‍मेदारी अशोक तंवर को दी गई है। अशोक तंवर पहले कांग्रेस में थे. ममता बनर्जी के चीफ इकनॉमिक एडवाइजर अमित मित्रा को पार्टी के लिए इकनॉमिक और फॉरेन पॉलिसी तैयार करने का लक्ष्‍य दिया गया है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English