गजब हाल है, महापौर को भीड़ में अकेला छोड़कर भागी निगम की टीम

ADVERTISEMENTS
- महापौर को भीड़ में अकेला छोड़कर भागी निगम की टीम, कार्यवाही हुई
- जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची थीं महापौर सुनीता दयाल
गाजियाबाद : कैला भट्टा में निगम की जमीन पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची थीं महापौर सुनीता दयाल। जांच के दौरान कब्जेदार पक्ष और महापौर के बीच हुई गहमागहमी।इसी दौरान संपत्ति अधीक्षक, आउटसोर्स लेखपाल, कानूनगो समेत निगम की टीम महापौर को अकेला छोड़कर मौके से चली गई। इसके बाद महापौर ने संपत्ति विभाग की टीम को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। मामले में नगर आयुक्त ने संपत्ति अधीक्षक राम शंकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया।आउटसोर्स लेखपाल रमेश चंद को कार्य से मुक्त कर दिया गया। कैला भट्टा में निगम की जमीन पर कब्जा कर दुकानें और डेयरी संचालित करने की शिकायत पर जांच करने पहुंची थीं महापौर। एक पूर्व पार्षद पर भी निगम की जमीन कब्जाने का आरोप है।



