ऋषिकेश :छिद्दरवाला चौक पर भर्ती प्रकरण मामले में सर्वदलीय विरोध प्रदर्शन किया गया, पुतला दहन कर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : छिद्दरवाला चौक में चारों ग्रामसभा के लोगों ने सर्वदलीय प्रदर्शन कर यूकेएसएसएससी, विधानसभा में बैक डोर से भर्ती में हुऐ भ्रष्टाचार के विरोध में सरकार का पुतला फूंका।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि जिस प्रकार विधानसभा में बैक डोर से भर्ती की गईं जिसमें नेताओं ने अपने परिवार के लोगों को ग़ैरक़ानूनी तरीक़े नियुक्ति दी वह सरासर ग़लत है परन्तु अभी भी प्रदेश के युवा घर बैठे हैं वह इस भ्रष्टाचार के विरूद्ध चुप्पी साधे हैं, मैं उन सभी युवाओं आग्रह करता हूँ कि आप घरों से बाहर आकर इस भ्रष्टाचार की लड़ाई को लड़ने का काम सड़को पर करें और उन सभी भ्रष्टाचारीयों को खदड़ने का काम करें ताकि भविष्य में कोई विधानसभा अध्यक्ष कोई मंत्री युवाओं का अधिकार छीनने का काम ना कर सके ।पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोकुल रमोला व यूकेडी के मोहन सिंह असवाल ने कहा कि सरकार में बैठे नेताओं ने अपने परिवार के लोगों को विधानसभा में परिवार के लोगों को नौकरी देने का काम किया साथ अन्य भर्तियों में भी छोटे स्तर के लोगों को पकड़ने का काम किया गया जबकि सरकार में बैठे कई नेता इसमें शामिल है, इन नेताओं के नाम सीबीआई की जाँच से ही सामने आयेंगे इन नेताओं ने उत्तराखण्ड के युवाओं के साथ कुठाराघात करने का काम किया है हमारा आंदोलन इसी जारी रहेगा और यह तब तक चलेगा जब तक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व इसमें शामिल मंत्रियों को मंत्री पद से बर्खास्त न कर दिया जाए ।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

कार्यक्रम में हरभजन सिंह चौहान, बरफ सिंह पोखरियाल, कमल रावत रूकम सिंह पंवार, हरि सिंह राणा ,बलराज सिंह, दीपक नेगी अर्जुन थापा ,मोहन सिह असवाल, हिमांशु पँवार, प्रदीप तड़ियाल, रोहित नोटियाल, रजत राना ,आशा सिह चौहान, जय बहुगुणा, राजीव बिष्ट, तेजपाल कलूडा भीम सिंह बिष्ट, मुकेश बिष्ट,विरेन्द्र रावत ,गजेन्द्र चौहान, बलवंत रमोला रविन्द्र राणा ,शुभम क्षेत्री, विजय थापा , प्रवीन राणा ,नरेन्द्र रागंड, टीकाराम बयास, हीरामणी सेमवाल, उत्तम मनदरवाल, मदन भण्डारी , आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English