भारतीय सेना पर हम सभी देशवासियों को गर्व है – जयेन्द्र रमोला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  देर रात भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान के आंतकी ठिकानों को नेस्तानाबूद करने पर कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लिये गर्व का विषय है कि जो पाकिस्तान लगातार हमारे देश पर कभी आंतकियो के माध्यम से कभी सीज़ फायर तोड़कर हमले करता आ रहा है उसका मुंहतोड़ जवाब आज हमारे देश की भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को मिसाइलों से उड़ाकर दिया आज भारतीय सेना ने एक बार फिर से अपना पराक्रम पूरे विश्व को दिखा दिया है और साबित कर दिया है कि जब जब भारत की अस्मिता पर कोई भी हमला करेगा उसका यही हश्र होगा ।ऑपरेशन सिंदूर विपक्ष के समर्थन के साथ सरकार के साहसिक निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं यह निर्णय क़ाबिले तारीफ़ है और देश की सेना पर पूरे देश को गर्व है ।
ALSO READ:  UK : उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English