सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा संपन्न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश में शैक्षिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक के भैया–बहिनों ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति ज्ञान परीक्षा भारतीय संस्कृति, संस्कार और जीवन मूल्यों को समझने का सशक्त माध्यम है। ऐसी परीक्षाएँ विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, नैतिकता एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करती हैं।
परीक्षा प्रभारी रीना पाटिल ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में विद्यालय के लगभग 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, साथ ही ऋषिकेश क्षेत्र के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल नागेन्द्र पोखरियाल, राजेश बडोला, अनिल भंडारी, यशोदा भारद्वाज, आरती बडोनी, लक्ष्मी चौहान सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया।
ALSO READ:  UK : आईडीपीएल की 633 एकड़ भूमि और बापूग्राम को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, हरक सिंह रावत ने भरी हुंकार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English