अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 थे जहाज में सवार, 241 की मौत, 1 यात्री बचा केवल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल
  • पैसेंजर प्लेन में 242 यात्री और क्रू सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया. इस प्लेन क्रैश में अब तक 241  लोगों की मौत हो चुकी है. कुल 242 यात्री सवार थे……अहमदाबाद से लंदन जा रही थी फ्लाइट। विमान बिल्डिंग में घुश गया। आग का शोला बन गया टेक ऑफ करते ही विमान।अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है. इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया है.  उनके निधन की जानकारी भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी.विमान में242 पैसेंजर सवार थे इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था. हादसे की जगह से अब तक 100 शव मिलने की खबर है.प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं. जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं…एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई…जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ. विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया…एयर इंडिया विमान हादसे में 40 वर्षीय विश्वास कुमार जिंदा बच गए। उन्होंने बताया कि उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत जल्दी हुआ।

Ad

Related Articles

हिन्दी English