कर्णप्रयाग : नाबालिक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त आदिल अहमद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

कर्णप्रयाग : नाबालिक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त आदिल अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिनाँक 03-11-2022 को वादिनी द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी गयी कि उसको तथा उसकी 02 सहेलियों को एक व्यक्ति जिसका नाम आदिल है के द्वारा काफी दिन से ट्यूशन से घर आते जाते समय परेशान करता है तथा छेडछाड करता है । दिनाँक – 03-11-2022 को भी आदिल के द्वारा इस हरकत को दोहराया गया पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 – 50/22 धारा – 509 भादवि0 व 11/12 पोक्सो अधिनियम बनाम आदिल पंजीकृत किया गया ।

ALSO READ:  UK :धामी सरकार में चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख के पार

मामले की गम्भीरता को देखते हुए  पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग  अमित कुमार सैनी  के पर्यवेक्षण में आदिल की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आदिल पुत्र सईद अहमद उम्र – 23 वर्ष निवासी पाईबाग थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर – प्रदेश हाल निवासी अपर मार्केट कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली को मैन बाजार कर्णप्रयाग से गिरफ्तार किया गया । जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

ALSO READ:  देहरादून में 3 लोगों का एक साथ मर्डर, बिजनौर निवासी पलम्बर राजकुमार गिरफ्तार

अभियुक्त का नाम – आदिल पुत्र सईद अहमद उम्र – 23 वर्ष निवासी पाईबाग थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर उत्तर – प्रदेश हाल निवासी अपर मार्केट कर्णप्रयाग थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली ।

पुलिस टीम-
1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र पन्त
2- म0उ0नि0 सुधा बिष्ट
3- का0 130 ना0 पु0 विक्रम सिंह
4-का0 295 ना0 पु0 संजीव टांक

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English