महाकाल दर्शन के लिए जा रही थी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता…हुए कार के ब्रेक फेल, हुई घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

आर. सोनी की रिपोर्ट :

उज्जैन : “आशिक बनाया आपने” फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक रोड एक्सीडेंट में घायल हो गई हैं।  एक्ट्रेस उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन करने जा रही थीं। तभी उनकी कार के  ब्रेक फेल हो गए और यह हादसा हो गया। तनुश्री ने इस घटना की जानकारी खुद  अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। वहीं एक्ट्रेस चोट लगने के बाद  भी महाकाल के दरबार में पहुंची और दर्शन किए।

मेरा पहला रोड एक्सीडेंट-
तनुश्री  ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर लिखा, आज मेरी लाइफ का पहला रोड एक्सीडेंट  हुआ और इसने मेरे विश्वास को और मजबूत बना दिया। वहीं एक्ट्रेस ने दूसरा  पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मेरा आज का दिन बहुत ही एडवेंचर भरा रहा। फाइनली  मैंने महाकाल के दर्शन किए। मंदिर जाते वक्त ब्रेक फेल होने की वजह मेरी  कार क्रैश हो गई। इस एक्सीडेंट से मुझे मेरी चोट पर बस कुछ टांके आएं हैं।

 

Related Articles

हिन्दी English