अल्मोड़ा बिनसर बनाग्नि मामले में एक्शन, 2 आईएफएस अधिकारी सस्पेंड 1 को किया HQ से अटैच

घटना के बाद वन विभाग के कई अधिकारी रडार पर, सरकार ने लिए गंभीरता से घटना को

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • वन मंत्री सुबोध उनियाल पल पल की जानकारी दे रहे हैं मुख्यमंत्री को
  • सरकार ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है
    देहरादून/अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में वनाग्नि मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. दो IFS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. एक को वन मुख्यालय से अटैच कर दिया है.  मुख्यमंत्री धामी की तरफ से दिए गए निर्देशों के क्रम में चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट पी के पात्रों को वन मुख्यालय में अटैच किया गया है. कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट कोको रोसे को फोन नहीं उठाने के कारण निलंबित किया गया है. इसके अलावा DFO ध्रुव मर्तोलिया को भी सस्पेंड किया गया है…मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो आईएफएस अफसरों को सप्सेंड किया है. एक आईएफएस अफसर को वन मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है.कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की घटनाओं को सरकार ने बेहद ज्यादा गंभीरता से लिया है. अब इस प्रकरण के सामने आने के बाद कई और बड़े अधिकारी भी रडार पर आ गए हैं. सरकार की तरफ से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ऐसी गलतियों के लिए छोटे अधिकारियों को कार्रवाई की जद में लाने के बजाय जिम्मेदार बड़े अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी. कई अधिकारी रडार पर बताये जा रहे हैं.
ALSO READ:  UK : नेपाल की पीड़ा उत्तराखंड की पीड़ा है और संकट की इस घड़ी में राज्य की जनता अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ खड़ी है : CM धामी

Related Articles

हिन्दी English