बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से गाड़ी के ऊपर गिरा पत्थर, एक महिला की मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
चमोली :  बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जोशीमठ से चमोली की तरफ जा रही एक कार के ऊपर पत्थर गिरने से कार सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनको नजदीकी अस्पताल पीपलकोटी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों का वाहन हरियाणा का है। अचानक सोमवार सुबह पातालगंगा के पास हादसे का शिकार हो गया इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया, देर रात हुई बारिश से जगह-जगह चट्टान टूटने से पत्थर भी गिर रहे हैं।

Related Articles

हिन्दी English