ऋषिकेश: जिला ऋषिकेश भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत समारोह आयोजित,निशंक बोले आज हमारे पास नीति भी है नियत भी और निश्चय शक्ति भी है, आज हमारा मुकाबला करने की किसी दूसरी पार्टी में हिम्मत नहीं है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : जिला ऋषिकेश भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर ऋषिकेश के एक वेडिंग प्वाइंट में जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा की अध्यक्षता में विशाल समारोह आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री एवम सांसद रमेश पोखरियाल निशंक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राज्यसभा सांसद एवं ऋषिकेश जिला प्रभारी कल्पना सैनी, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, सह प्रभारी नलिन भट्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ l

इस अवसर पर निशंक ने सभी नए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के कार्यों को गंभीरता से लेते हुए आगामी चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है. आज हमारे पास नीति भी है नियत भी है और निश्चय शक्ति भी है l आज हमारा मुकाबला करने की किसी दूसरी पार्टी में हिम्मत नहीं है l इसलिए लगन और मेहनत से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करें l इस अवसर पर गैरोला ने कहा भाजपा हर व्यक्ति हर धर्म हर जाति हर प्रदेश के पार्टी है. यही कारण है कि आज भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को साथ लेकर के बिना किसी पक्षपात के प्रत्येक नागरिक के लिए कार्य कर रही है l इस अवसर पर कल्पना सैनी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है कि जिसमें कार्यकर्ता के कार्यों को नजरअंदाज नहीं किया जाता. देर से ही सही किंतु उनको पूर्ण सम्मान दिया जाता हैl इसलिए भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है. इस अवसर पर ऋषिकेश भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरी पूरी टीम पूरी ईमानदारी और कर्मठता के साथ संगठन के प्रति समर्पित होकर अपना सहयोग करेंगे. उन्होंने आह्वान किया कि हम नव वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और मैं चाहता हूं कि नववर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और नशा मुक्त हो. इसलिए मेरा हर पदाधिकारी नव वर्ष पर अपने क्षेत्र के पुलिसकर्मियों को एक गुलाब का फूल भेंट करके उनको धन्यवाद अर्पित करें l

ALSO READ:  ऋषिकेश :डॉ विनोद जुगलान नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हुए  "नगर गौरव सम्मान" से सम्मानित

इस अवसर पर डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष भगवान सिंह पोखरियाल, महामंत्री दीपक धमीजा, राजेंद्र तड़ीयाल, उपाध्यक्ष दीवान सिंह रावत, दिनेश सती पंकज शर्मा, प्रतीक कालिया राजकुमार राज ,मनोज ध्यानी जिला मंत्री, विनय कंडवाल. गणेश रावत. पुष्पा ध्यानी. उषा कोठारी, पुष्पा प्रजापति, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, जिला कार्यालय मंत्री देवव्रत शर्मा. कृष्ण कुमार सिंघल, संदीप गुप्ता, सरोज डिमरी आदि भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English