ऋषिकेश में युवती को कुकर से मारा, महिला आयोग हुआ सख्त, खुद मिलने पहुंची परिजनों से मिलने,  बंधाया ढांढस

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश के मायाकुंड में श्रीराम भजन के दौरान कपड़े उतारकर नाचने से टोकने पर पड़ोसी युवक द्वारा युवती के सिर पर प्रेशर कुकर से मारने के मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लिया है. उन्होंने मामले में कड़ा रुख कड़ते हुए कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है और दुर्भाग्यपूर्ण है।  उन्होंने कहा कि ऐसे शुभ उत्सव के दिन इस प्रकार की दुखदाई घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।  मामले में छह  आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसओ ऋषिकेश से मामले में सख्ताई से  कहा कि उक्त मामले में पुलिस तत्परता दिखाते हुए 24 घण्टे के भीतर आरोपी को पकड़े और उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। एसओ ऋषिकेश कोतवाली के बताया कि, एफआईआर के अनुसार मायाकुंड में साहनी परिवार में सोमवार को भगवान श्रीराम का भजन चल रहा था। इसी बीच पड़ोसी शिवशंकर साहनी कपड़े उतारकर नाचने लगा। सकल साहनी की 19 वर्षीय बेटी रूपा ने शिवशंकर को टोका जिस पर शिव शंकर और उसके परिजनों ने युवती और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और युवती के सिर में कुकर से वार किया जिसकी एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गयी। मामले में आरोपी शिवशंकर समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फरार 6 आरोपी गिरफ्तार  हो चुके हैं.  23 जनवरी को  रात्रि 7.45 बजे मृतका रूपा के घर महिला आयोग की अध्यक्ष ने पहुंच कर ढांढस बंधाया… इस अवसर पर उन्होंने सीओ ऋषिकेश को जल्द से जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए कहा है। और उन्हें आश्वासन दिया है कि पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई की जाएगी सरकार व आयोग पूरी तरह से परिवार के साथ है।
ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English