नरेन्द्र नगर बस दुर्घटना में 6 घायलों एम्स ऋषिकेश लाया गया, सभी की हालत नाजुक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :टिहरी जिले के नरेन्द्रनगर के समीप हुई बस दुर्घटना के 6 घायलों को इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। देर शाम तक सभी घायलों की आवश्यक मेडिकल जांचें जारी थीं। इनमें से अधिकांश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मंगलवार दोपहर को नरेन्द्र नगर स्थित मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कर लौट रही यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी थी। इस दुर्घटना में घायल हुए 6 यात्रियों की हालत ज्यादा खराब देखते हुए उन्हें उपचार हेतु एम्स पंहुचाया  गया। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इलाज कर रहे ट्राॅमा चिकित्सकों के अनुसार घायलों में 2 पुरूष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इनमें शिव कुमार उम्र 59 वर्ष, राकेश कुमार उम्र 54 वर्ष, दीप शिखा उम्र 50 वर्ष, दीक्षा उम्र 60 वर्ष, माधुरी उम्र 55 वर्ष और चैतन्या जोशी उम्र 62 वर्ष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर घायलों को गंभीर चोटें आयी हैं। घायलों की हालत स्थिर करने हेतु डॉक्टरों की टीम सभी आवश्यक उपचार कर रही है।
ALSO READ:  UK:जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English