बागेश्वर : दुःखद-कपकोट ब्लॉक् के पौंसारी ग्राम में ततैये के हमले से एक 3 वर्ष मासूम बच्चे की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर:  जनपद से हैरान करदेने वाली एक घटना सामने आई जनपद के कपकोट ब्लॉक् के पौंसारी ग्राम में दोपहर में अचानक से ततैये के हमले से एक 3 वर्ष मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल जिला अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज़िले के कपकोट ब्लॉक के पौंसारी गांव में दो मासूमबच्चे अन्य दिनों की तरह खेल रहे थे तभी अचानक से ततैयों ने दो सगे मासूम भाइयों पर हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजन आनन फ़ानन में जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज के दौरान तीन वर्षीय सागर की मौत हो गई जबकि प्रियांशु को जिला अस्पताल में इलाज के बाद छुटटी दे दी गई है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में फोन नेटवर्क न होने के कारण वे 108 व अन्य वाहनों से संपर्क नहीं कर पाए जिससे बच्चों को चिकित्सालय ले जाने में विलंब हुआ यदि गांव में नेटवर्क होते तो समय से बच्चे को चिकित्सालय पहुंचाया जा सकता था।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में सरयू नदी में बहा जम्मू और कश्मीर का युवक मोहम्मद अशरफ, पुलिस, NDRF और आमजन बने देवदूत

इधर चिकित्सकों का कहना है कि यदि बच्चे को समय पर चिकित्सालय लाया जाता तो बच्चे की जान बच सकती थी। इस घटना के बाद से गाउँ में दहशत का माहौल बना हुआ है। इधर ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है।

ALSO READ:  UK : होटल सदमार्ग परिवार में छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार ऋषिकेश का मामला

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English