पाकिस्तान में बलूचों ने मार गिराए 10 पाकिस्तानी सैनिक, सेना ने 30 घंटे तक छुपाई रखी घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : बलूचों ने पाकिस्तानी सेना पर हमला कर 10 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है. यह बात पाकिस्तान की सेना ने लगभग 30 घंटे तक छिपाये रखी. फिर जब मीडिया के द्वारा बात उठायी गयी तो फिर मान लिया हमला हुआ था. बलूचों ने ईरान सीमा पर केच जिले में हमला किया था. पाकिस्तानी सेना के चेक पोस्ट को टारगेट किया था बलूचों ने. बाद में पाकिस्‍तानी सेना ने एक बयान जारी करके बताया कि हमला हुआ था. कहा कि विद्रोहियों के हमले की चपेट में 10 सैनिक आ गए और उनकी मौत हो गई। इस जोरदार हमले में कई पाकिस्‍तानी सैनिक घायल भी हुए हैं।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

पाकिस्‍तानी सेना ने बताया कि यह हमला मंगलवार और बुधवार की रात को हुआ। उसने दावा किया कि 3 बलूच विद्रोहियों को पकड़ा भी गया है। इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए धर-पकड़ अभियान को तेज कर दिया गया है। पाकिस्‍तानी सेना ने कहा कि विद्रोहियों को किसी भी कीमत पर देश की धरती पर से खात्‍मा किया जाएगा। पाकिस्‍तानी सेना अक्‍सर बलूच नौजवानों को उनके घरों से उठा ले जाती है और उन्‍हें प्रताड़‍ित करती है और फिर मार देती है. बलूचों ने कई बार ये आरोप लगाए हैं. बलूच अलग देश की मांग कर रहे हैं पाकिस्तान से.

Related Articles

हिन्दी English