देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने फ्लीट रुकवाकर घायलों का जाना हाल, ये अपील भी की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की फ्लीट वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रही थी, इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी चौक के समीप स्कूटी पर सवार दो युवकों को स्कूटी से गिरते देखा। मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाकर दोनों युवकों का हालचाल जाना, युवकों को मामूली चोट आई थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों को  निर्देश दिये कि युवकों को शीघ्र आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए।

ALSO READ:  UK :सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे 6 इंजीनियर

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहनों में यात्रा करते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

Related Articles

हिन्दी English