ऋषिकेश : अमित ग्राम से महिला गायब, परिजनों संग UKD पहुंची श्यामपुर चौकी, महिला को ढूढ़ने की मांग

आरती नाम की पड़ोस में संदिग्ध महिला पर लगाया आरोप पति ने बहला कर ले जाने का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गुरूवार को देर शाम उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्त्ता केंद्रीय महामंत्री संगठन मोहन सिंह असवाल और महानगर अध्यक्ष वींरेंद्र नौटियाल व् अन्य कार्यकर्त्ता पहुंचे श्यामपुर चौकी. एक महिला के गायब होने के मामले आरोप है पुलिस ढिलाई से काम कर रही है. महिला के परिजन भी चौकी पहुंचे थे।

दरअसल, अमित ग्राम गुमानीवाला की शीतल (25) पत्नी रवि 11 सितम्बर शाम से घर से गायब है. महिला के पति जिनकी शहीद स्थल के सामने कपड़ों की दुकान है. महजिला के दो बच्चे हैं. सास ससुर और पत्नी के साथ रहती थी. उनके अनुसार उन्होंने श्यामपुर चौकी पहुँच कर महिला की गुमशुदगी लिखवा दी है. लेकिन पति रवि का आरोप है पुलिस ने आरती नाम की महिला का नाम नहीं जोड़ा गुमशुदगी में. आरती संदिग्ध महिला बताई जा रही है. गलत कामों में संलिप्त होने का रवि ने उस पर आरोप लगाया है. रवि के अनुसार क्षेत्र से कई महिलाओं को उसने बहलाया फुसलाया है. रवि के अनुसार वह उनके पड़ोस में रहती थी. तीन साल से यहाँ किराए पर रहती थी. उनकी पत्नी को वही अपने साथ ले गयी है. वह हमारे घर पर भी आती थी।यहाँ से जाते वक्त सीसीटीवी में भी दिखाई दे रही है. रवि ने रोते हुए कहा, मुझे मेरी पत्नी वापस चाहिए. रवि के अनुसार आरती नाम की महिला की लोकेशन गोंडा में दिखा रही है. इससे पहले उसके फोटो मुरादाबाद में भी होटल में लगे मिले. उन्होंने बताया कोई पंडित नाम का ब्यक्ति भी है मुरादाबाद में. उसके बारे में भी पुलिस को बताया है हमने लेकिन उसका नाम भी नहीं जोड़ा गुमसुदगी में।

ALSO READ:  UK :मंत्री सतपाल महाराज ने किया निर्माणाधीन जमरानी बांध का निरीक्षण
आरती

गुरूवार शाम के वक्त उक्रांद के कार्यकर्त्ता पहुंचे जिसमें मोहन सिंह असवाल, वीरेंद्र नौटियाल व् अन्य पीड़ित परिवार के साथ. उन्होंने आरोप लगाया की जल्द महिला को बरामद नहीं किया वे आंदोलन करेंगे. इस तरह महिलाओं को बदलने फुसलाना, लैंड जिहाद जैसे  अन्य मामलों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल राज्य में जागरूकता अभियान चलाएगी। श्यामपुर चौकी इंचार्ज जगत सिंह का कहना है, मामले में पुलिस लगी हुई है। उम्मीद है जल्द सफलता हाथ लगेगी.

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English