22 दिन पहले प्रेम विवाह किया और फिर दोनों ने खा लिया जहर, मौत, महिला उत्तराखंड की रहने वाली थी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर राजस्थान के अलवर जिले की है. पति पत्नी ने जहर खर कर आत्महत्या कर ली. दोनों की शादी 22 दिन पहले हुई थी. दोनों प्रेम विवाह किया था. मालाखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है मामला. मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है.

मामले में पुलिस मामलों की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कानपुर में नौकरी करता है. 15 जुलाई की रात को 11 बजे कानपुर से घर आया था. थोड़ी देर ही हुई थी भाई नेमीचंद बाहर आकर मेरी चारपाई के नीचे गिर गया. कुछ बोलता उससे पहले ही हम समझ गए कि जहरीला पदार्थ खा लिया है. तुरंत उसे अस्पताल लेकर आए. अंदर से मां भी उठकर आई. नेमीचंद के कमरे में गए तो उसकी पत्नी सोनू भी बेड पर बेहोश थी.तुरंत घर के लोग दोनों को अस्पताल लेकर गए. नेमीचंद की मालाखेड़ा के अस्पताल में मौत हो गई. पत्नी सोनू ने अलवर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया. मृतक दंपत्ति ने 22 दिन पहले ही लव मैरिज की थी. महिला उत्तराखंड की है.

ALSO READ:  ऋषिकेश :चंद्रेश्वर नगर निवासी महिला को भेजा जेल, NDPS के तहत हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है, परिवार में आपसी मनमुटाव के कारण वे 10 दिन पहले ही माता-पिता से अलग रहने लगे थे. अब तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं लगा है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट का भी इन्तजार कर रही है.

Related Articles

हिन्दी English