यमकेश्वर : विधायिका रेनू बिष्ट  ने कोमल पयाल को ब्यूटी क्वीन प्रतियोगिता जीतने पर किया सम्मानित 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
यमकेश्वर : विधानसभा  क्षेत्र यमकेश्वर के गरुड़ चट्टी निवासी  हेमा पयाल  व  विक्रम सिंह पयाल  की सुपुत्री कोमल पयाल को “आराध्या प्रोडक्शन द्वारा आयोजित एलिट मिस, मिसेज इंडिया क्वीन व  किड्स  सुपर मॉडल शो” की विजेता होने पर भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लक्ष्मण झुला के पास सम्मानित किया. इस दौरान  अपने संबोधन में विधायिका रेनू बिष्ट ने कहा  ईश्वर से आपके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ और समस्त परिवार जनों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ. इस तरह बेटियाँ आगे बढती रहती हैं तो मन को ख़ुशी होती है. हमारे इलाके की  बेटियाँ भी किसी से कम नहीं हैं. यह बात कोमल ने साबित कर दिया है. हमारे यहाँ  टेलेंट की कमी नहीं है. सही प्लेटफार्म मिलना चाहिये बस.आपको बता दें, कुछ दिन पहले हरिद्वार में आयोजित हुई थी यह प्रतियोगिता.  प्रदेश भर से कई प्रतियोगी इसमें भाग लेने पहुंचे थे.

Related Articles

हिन्दी English