यमकेश्वर : विधायिका रेनू बिष्ट ने द्वारीखाल में जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग की “मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य” का शिलान्यास किया, लम्बे समय से थी ग्रामीणों की मांग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

यमकेश्वर :यमकेश्वर विधायिका रेनू बिष्ट ने विधानसभा यमकेश्वर के विकासखंड द्वारीखाल में जाखणीखाल-अमोला मोटर मार्ग की कई वर्षों पुरानी मांग “मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य” का शिलान्यास किया. 3 करोड़ 40 लाख की लागत से होने वाले इस कार्य में 15 किमी० लम्बे मुख्य मार्ग के मरम्मत व सुधारीकरण से असनेत, टाटरी, अमोला, गढ़मोला, दाबड़, सिमालू, कांडी-खंड, किनसुर, बागी, तैड़ी, व्यासचट्टी आदि गाँव के लगभग 2000 स्थानीय ग्रामवासी व अन्य लोग जो इस मार्ग से गुजरते हैं वह लाभान्वित होंगे। इस कार्य की ग्रामीणों की लम्बे से समय से इसकी मांग की जा रही थी. इस दौरान विधायिका रेनू बिष्ट का पारम्परिक तरीके से ढोल दमाऊं मसकबीन बजा कर स्वागत किया गया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा इससे कई गाँव लाभान्वित होंगे.आने जाने में आसानी होगी. मुझे ख़ुशी है मेरे कार्यकाल में यह हो रहा है. आगे भी विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे.

ALSO READ:  UK : आजादी के 75 साल बाद नदगलगाँव पहुंचेगी सड़क-मंत्री राम सिंह कैड़ा किया मोटर के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English