रायवाला में आयोजित हुई भाजपा की सदस्यता अभियान से सम्बंधित कार्यशाला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :रविवार को  सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व की संयुक्त मोर्चा रायवाला मंडल की कार्यशाला मिलन केंद्र रायवाला में संपन्न हुई. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में  राजकुमार राज  जिला सहसंयोजक सदस्यता अभियान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए राज ने कहा, रिकॉर्ड स्तर पर सदस्य बनाये और पार्टी को और मजबूत करें. घर घर जाएँ, लोगों से मिलें और यह अवसर भी है आम जन से सीधा संवाद का. जो आने वाले समय में इसका फायदा आगामी  इस दौरान, निकाय चुनाव में भी मिलेगा.  कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शिवानी भट्ट  ने की कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलविंदर सिंह  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर गिरी  युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह रागड़  किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष तलविंदर सिंह  अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राखी भट्ट  मंडल सदस्यता अभियान टोली सहसंयोजक  विपिन कुकरेती  ज्योति  बबीता रावत  बबीता देवी  कृष्णा थापा  रॉबिन रावत  विशाल  विनोद भट्ट  आयुष शर्मा  रोहित  आदि काफी संख्या में मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित हुए. जिसमें सदस्यता अभियान के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं सभी पदाधिकारी को सदस्यता अभियान के कार्य में गति लाने के लिए कहा गया.

Related Articles

हिन्दी English