ऋषिकेश :सोमेश्वर नगर के सामने रेल की चपेट में आने से महिला की मौत

खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :       बुधवार को   समय करीब 8:30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि खांड गांव फ्लाइओवर, सोमेश्वर नगर के सामने एक महिला बाड़मेर ट्रेन की चपेट में आ गयी गई है. ऋषिकेश कोतवाली  प्रभारी इंस्पेक्टर पीके राणा के मुताबिक़,  सूचना पर य फोर्स के साथ   मौके पर जाकर देखा गया तो पाया कि महिला गुलाबी रंग का सूट सलवार पहने है. जिसकी उम्र करीबन 30- 35 वर्ष हैं. जिसके शरीर पर गुम चोट आई है. औ बाया पैर घुटने से ऊपर से फेक्चर हो रखा है l   ट्रेन चालक संजय वर्मन ने भीरभद्र रेलवे स्टेशन मास्टर को बताया कि उक्त महिला अचानक इंजन के सामने आई थी. जिसको इंजन से साइड से टक्कर लगी है. महिला को एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल ऋषिकेष भेज दिया गया है. जिसको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. जिसकी शिनाख्त नही हो पायी है । कृपया महिला की शिनाख्त कर कोतवाली ऋषिकेश में अवगत कराने का कष्ट करें l

ALSO READ:  देहरादून  :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने   भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया

Related Articles

हिन्दी English