ऋषिकेश के योगेश का सिविल जज जूनियर डिविजन के पद पर चयन हुआ, नि.महापौर अनिता ममगाईं ने दी घर जा कर बधाई और शुभकामनायें

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • ऋषिकेश  शहर के लिए गौरव की  बात है योगेश का जज बनना, युवाओं के लिए प्रेरणा है योगेश  : अनिता  ममगाईं 
ऋषिकेश : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ था,  ऋषिकेश के गंगा नगर निवासी  योगेश गुप्ता  का सिविल जज जूनियर डिविजन के पद पर चयन हुआ है. उन्हें तीसरी रैंक मिली है उत्तराखंड में.  इस अवसर पर नि. महापौर अनिता ममगाईं ने उनके घर जाकर योगेश  और उनके परिजनों को सफलता पर बधाई और शुभकामनायें दी. इस अवसर पर अनिता ममगाईं ने कहा, हमारे शहर के लिए यह गर्व की बात है. हमारे यहाँ टेलेंट की कमी नहीं हैं. युवा आज सफलता की सीढीयाँ चढ़  रहा है. यह सिर्फ उसकी मेहनत, परिजनों का उसके प्रति समर्पण और उस  युवा द्वारा कठोर  परिश्रम द्वारा संभव हुआ है. इस अवसर पर उन्होंने गुप्ता परिवार को भी बधाई और शुभकामनायें दी. उत्तराखंड पीसीएस-जे-2023 में ऋषिकेश निवासी योगेश गुप्ता ने तीसरी रैंक हासिल की है। आपको बता दें,  वर्ष 2022 में योगेश ने दिल्ली पीसीएस-जे की भी परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में वे इंटरव्यू तक पहुंचकर, अंतिम चयन में महज 15 अंकों से रह गए थे. इस परीक्षा में इस बार कुल 16 युवाओं ने सफलता हासिल की है.  इस दौरान  संदीप शास्त्री, कमलेश जैन, विजय लक्ष्मी भट्ट, बृजपाल राणा प्यारेलाल जुगलान, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा ,आशीष झांब ,मदन कुमार शर्मा, संजय कक्कड़, दिनेश रावत, अरुण शर्मा, सुनीता सकलानी आदि लोग मौजूद रहे.

Related Articles

हिन्दी English