ऋषिकेश : हम सब एक ही पथ के राही है इसलिए उत्तराखंड के विकास के लिए सभी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है, सिर्फ कदम ही नही मन के कदम भी मिलाकर चलना है : अजय कुमार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश मे होली मिलन का कार्य क्रम बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा के संयोजन मे होली बीस बीघा ऋषिकेश मे होली मिलन का सुंदर कार्य क्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने सुंदर गीत व नृत्य प्रस्तुत किये तथा राधा कृष्ण के सुंदर नृत्य के साथ फूलों की होली का भी आनंद दर्शकों ने लिया।

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि महामंत्री संगठन अजय कुमार ने सभी को होली व महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सबको अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए त्योहारों को मनाना है। भेदभाव को भुलाकर रंगों के समान एक दूसरे से मिलना है। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए संकेत में कहा एक रहना है. उन्होंने कहा की हम सब एक ही पथ के राही है इसलिए उत्तराखंड के विकास के लिए सभी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना है। सिर्फ कदम ही नही मन के कदम भी मिलाकर चलना है। उन्होंने कहा पूरे उत्साह से होली मनाये किंतु स्वछता का भी विशेष ध्यान रखना है।इस अवसर पर उपस्थित वित मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हैं कहा कि आज हमारे देश के सर्वोच्च पद से लेकर अन्य उच्च पदों पर महिला विद्द्यमान हैं. उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र मे मोदी जी और यहाँ धामी सरकार कार्य कर रही है । महिलाओं को 30% आरक्षण देने के लिए धामी सरकार का आभार भी व्यक्त किया।

ALSO READ:  UK :बिहार का युवक ऋषिकेश में गिरफ्तार, 1 किलो 520 ग्राम गांजे के साथ

इस अवसर पर मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाईं, ऋषिकेश जिला प्रभारी नलिन भट्ट, प्रदेश में प्रभारी मनवीर चौहान, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जी, ऋषिकेश मण्डल अध्यक्ष सुमित पवार श्यामपुर मंडल अध्यक्ष तनु तेवतिया दिनेश पयाल गणेश रावत पुष्पा ध्यानी राजकुमार राज उषा कोठारी नीलम चमोली राहुल अग्रवाल दीवान सिंह रावत अंकित बिजलवान कविता शाह सुनीता भंडारी आदि उपस्थित रहे

ALSO READ:  UK: ब्रिटेन में हिरासत में लिए गए कैप्टेन अजय पन्त के मामले में CM धामी को अपडेट कर रहा है लगातार भारतीय उच्चायोग, जानें

Related Articles

हिन्दी English