WB :पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार, शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शुरू हुआ, मंच से मोदी का जनता को दंडवत प्रणाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • भाजपा/NDA शासित  सभी राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद शपथ ग्रहण समारोह के दौरान  
  • अग्निमित्रा पॉल और दिलिप घोष ने भी मंत्री पद की शपथ ली. कुछ पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली 
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुआ शपथ ग्रहण समारोह,भगवा वस्त्र में दिखे मुख्यमंत्री अधिकारी 
  • सबसे पुराने कार्यकर्ता माखन लाल सरकार भी रहे मौजूद, मोदी ने पैर छू कर लिया आशीर्वाद 
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अविवाहित हैं, 57 की उम्र में वह भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं राज्य में 

कोलकाता : शनिवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शासन शुरू हो गया है. पहली बार भाजपा बंगाल में सरकार बनाने में सफल हुई है. सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है; वे राज्य में इस शीर्ष पद को संभालने वाले BJP के पहले नेता हैं।अधिकारी की मंत्रिपरिषद में पाँच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली: दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक।शपथ ग्रहण समारोह,  राज्यपाल RN रवि ने शपथ सबसे पहले शुभेंदु अधिकारी को दिलाई. कोलकाता के मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे शुरू हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, और साथ ही केंद्रीय मंत्री व BJP-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए। उल्लेखनीय है दो चरणों में हुए  विधानसभा चुनाव में TMC को सत्ता से बाहर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में बहुमत हासिल कर सरकार बनायी है. वहीँ स्थानीय लोगों का कहना है राज्य में सबसे  पहले टोलाबाजी ख़त्म हो. टोलाबाजी का मतलब है, अवैध तरीके से वसूली करना. उदहारण के तौर पर, अगर किसी ने कोई दुकान खोली है या सामान ले रहा है तो उसका कमीशन कुछ स्थानीय गुंडू को देना पड़ता था आम जन को. जो बताये जा रहे हैं TMC (तृणमूल कांग्रेस) के हैं.

ALSO READ:  UK : स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प

मंत्री…..इन्हूने ली शपथ –

  1. दिलीप घोष
  2. अग्निमित्रा पॉल
  3. अशोक कीर्तनिया
  4. खुदीराम टुडू और 
  5. निसिथ प्रमाणिक

Related Articles

हिन्दी English