पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच विमान सेवा की शुरुआत…पर अग्निशमन टीम द्वारा वाटर कैनन सैल्यूट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पिथौरागढ़ : गुरूवार को 7 नवम्बर 2024 को पिथौरागढ़ से दिल्ली के बीच एलाइंस एअर कंपनी की 42 सीटर विमान सेवा की शुरुआत हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ की अग्निशमन एवं आपात सेवा प्रभारी  एलएफएम नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायरफायटर्स द्वारा विमान को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया, जो इस नई विमान सेवा की शुरुआत का प्रतीक था।इस खास मौके पर, पिथौरागढ़ के अग्निशमन दल ने विमान के ऊपर पानी की धार से शानदार स्वागत किया, जो न केवल विमान सेवा की शुरुआत को चिह्नित करता है, बल्कि नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में पिथौरागढ़ के योगदान को भी दर्शाता है।इस सेवा के शुरू होने से पिथौरागढ़ और दिल्ली के बीच यात्रा में सुविधा और कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

हिन्दी English